पेइचिंग विश्वविद्यालय |
|
पेइचिंग विश्वविद्यालय चीन
का एक बहुत प्रसिद्ध बहुविषीय
राजकीय विश्वविद्यालय है
,
जिस में आर्टस तथा साइंस की
शिक्षा व अनुसंधान का स्तर
देशभर में अत्यनत ऊंचा और
मशहूर है । इस की स्थापना
वर्ष 1898 में हुई थी
,
जो चीन के सब से पुराने उच्च
शिक्षालयों में से एक है।
पिछले सौ सालों के विकास के
फलस्वरूप अब पेइचिंग
विश्वविद्यालय में मानवी अध्ययन
विभाग
,
समाज विज्ञान विभाग
,
साइंस विभाग
,
सूचना व इनजीनिरिंग विभाग तथा
चिकित्सा विभाग
,
42 कालेज व प्रभाग
,
216 अनुसंधान केन्द्र तथा 18
अधीनस्थ अस्पताल व प्रशिक्षण
अस्पताल कायम हुए हैं । पेइचिंग
विश्वविद्यालय के चीनी भाषा
शिक्षा
,
पश्चिमी देशों की भाषा शिक्षा
,
इतिहास
,
भौतिक व रसायन शास्त्र चीन में
बेहद प्रसिद्ध हैं ।
पेइचिंग विश्वविद्यालय में
अंडरग्रेडुएट छात्रों की संख्या
15 हजार हैं और मास्टरी व डाक्टरी
के शोध छात्रों की संख्या 12 हजार
। पेइचिंग विश्वविद्यालय में बड़ी
संख्या में विदेशी छात्र भी पढ़ते
हैं । पेइचिंग विश्वविद्यालय का
पुस्तकालय एशिया का सब से बड़ा
विश्वविद्यालय पुस्तकालय है
,
जिस में 62 लाख 90 हजार पुस्तकें
संगृहित हैं । पेइचिंग
विश्वविद्यालय के बारे में ज्यादा
जानकारी के लिए उस की वेबसाइट
देखियेः
htt://www.pku.edu.cn/ |
Sunday, July 22, 2012
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment